सर्वजन सनातन पार्टी की प्रेस वार्ता 28 अक्टूबर को देहरादून में, जुगुल किशोर तिवारी भी रहेंगे मौजूद
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के संदर्भ में पार्टी की दृष्टि, विकास की रूपरेखा और सुशासन पर होगी चर्चा

देहरादून। सर्वजन सनातन पार्टी की ओर से बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को देहरादून में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीबीआई निदेशक श्री एम. नागेश्वर राव पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर जुगुल किशोर तिवारी, पूर्व आईपीएस अधिकारी, भी मौजूद रहेंगे।
प्रेस वार्ता में उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनावों के संदर्भ में पार्टी की राजनीतिक दृष्टि, प्रदेश के विकास की भावी रूपरेखा, सुशासन, जनहित तथा भारत की सनातन सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रमोद पांडेय का कहना है कि उत्तराखंड और भारत के लिए एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में जनहित, जवाबदेही और विकास से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाया जाएगा। प्रेस वार्ता के माध्यम से पार्टी अपनी प्राथमिकताओं और भावी कार्ययोजना को मीडिया के समक्ष रखेगी।
इस कार्यक्रम में संपादकों, पत्रकारों, संवाददाताओं, छायाकारों तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। पार्टी ने पत्रकारों से संवाद में शामिल होकर अपने प्रश्नों और सुझावों के माध्यम से लोकतांत्रिक चर्चा को सार्थक बनाने की अपील की है।
