सप्त ऋषियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप हम सबके पूर्वज: अरुण कश्यप

महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश भी डाला। साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमेशा दूसरों की मदद करने का आह्वान किया। कश्यप समाज के क्षेत्र के युवाओं द्वारा अजीतपुर गंगातट पर स्थित सिद्ध पीठ बालकुमारी मंदिर देवी प्रांगण में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष में आयोजित।

महर्षि कश्यप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप सहित कई क्षेत्रीय जाने माने लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी अरुण कश्यप ने कहा कि सप्त ऋषियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप हम सबके पूर्वज है उनके पद चिन्हों पर चलते हुए आज कश्यप समाज नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सभा के माध्यम से गुहार लगाते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार शहर के एक तिराहे या चौराहे का नामकरण महर्षि कश्यप  के नाम पर हो ,ताकि कश्यप समाज की भावनाओं को नया बल मिल सके। जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप और समाजसेवी प्रभाकर कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को नई दिशा देने के लिए स्मृति-ग्रन्थ की भी रचना की थी।

उन्होंने महर्षि कश्यप जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की। इस दौरान सभी लोगो द्वारा गंगा तट पर पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीपक सेनी, अरविंद सैनी, प्रखर कश्यप, शुभम सेनी, बलराम कश्यप, मनोज कश्यप, विपिन कश्यप, अरविंद कश्यप, राजन कश्यप, देव कश्यप, अभिषेक कश्यप,  प्रहलाद कश्यप, कमल कश्यप, सौरभ कश्यप, दीपक कश्यप, अंकुल कश्यप, राहुल कश्यप ,राजू कश्यप, वंश कश्यप, रवि  कश्यप, कुणाल कश्यप, मनोज कश्यप, विनीत कश्यप, गौरव कुमार, विनोद कश्यप , सुनील शर्मा,बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *