
hope workers स्वास्थ्य विभाग, उत्तरकाशी द्वारा जनपद के आकांक्षी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों और आशा फैसिलिटेटरों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में आशा कार्यकत्री चन्द्रकला, शशिबाला और सुनीता को सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि रीना, सरिता और निर्मला को सर्वश्रेष्ठ आशा फैसिलिटेटर के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा, कविता, ब्लॉक समन्वयक नौगांव को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक के पुरस्कार से नवाजा गया। hope workers
hope workers इस सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश्वर लाल, पुरोला विधानसभा क्षेत्र एवं अन्य गणमान्य प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं की सराहना की और उनकी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। hope workers
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत ने कहा कि आशाएं सुरक्षित प्रसव, बच्चों की देखभाल, परिवार नियोजन, टीकाकरण एवं अन्य सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार प्रत्येक वर्ष आशा कार्यकत्रियों के मनोबल को ऊंचा रखने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आशा सम्मेलन का आयोजन करती है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में आशा कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकत्री के रूप में चन्द्रकला (ग्राम मोरी) को प्रथम, शशिबाला (ग्राम कल्याणी, ब्लॉक डुण्डा) को द्वितीय और सुनीता (ग्राम पोखरी, ब्लॉक भटवाड़ी) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ आशा फैसिलिटेटर के रूप में रीना (ग्राम तुल्याड़ा, ब्लॉक चिन्याली) को प्रथम, सरिता (ग्राम पालर, ब्लॉक नौगांव) को द्वितीय और निर्मला (ग्राम पुरोला, ब्लॉक पुरोला) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा, कविता (ग्राम मुराड़ी, ब्लॉक नौगांव) को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के दौरान आशा कार्यकत्रियों ने विधायक के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा और अनुरोध किया कि उनके मानदेय एवं अन्य सुविधाओं को लेकर सरकार तक उचित माध्यम से उनकी मांगें पहुंचाई जाएं। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा संस्कारबान पीढ़ी निर्माण के महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख मोरी बचन पंवार, मंडल अध्यक्ष, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी यमुना वैली डॉ. आर.सी. आर्य, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतेश रावत, डॉ. मनोज असवाल, आईईसी मैनेजर अनिल बिष्ट, कम्युनिटी मोबिलाइजर सीमा अग्रवाल, रीता चौहान, बलबीर चौहान, दिनेश भट्ट, अमित कोठारी, सचिन नौटियाल सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन से आशा कार्यकत्रियों का मनोबल बढ़ा और उनके योगदान को उचित सम्मान मिला।