हरिद्वार । रविवार को ब्राह्मण जागृति संस्था भेल हरिद्वार के प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित की गई। गठित चुनाव समिति के अध्यक्ष इंद्रपाल शर्मा ने मतगणना पूर्ण होने के पश्चात आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की।
घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर शिवकुमार शर्मा निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार शर्मा को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गोपाल शर्मा को सौंपी गई। सचिव पद पर संजय शर्मा निर्वाचित हुए। आय-व्यय निरीक्षक के रूप में कपिल शर्मा को दायित्व मिला। संयुक्त सचिव पद पर अंकित शर्मा तथा विवेक शर्मा चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विवेक कौशिक, मनोज शर्मा, रमेश पांडे एवं उज्जवल मणि त्रिपाठी निर्वाचित हुए। नवगठित टीम ने संस्था के विकास, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।