महाष्टमी पर सुबह से देवी मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़

इस बार चैत्र नवरात्रि 8 दिन की है। आज महा अष्टमी है और कल महा नवमी। एक दिन पहले सप्तमी से ही घरों और मंदिरों में कुल देवियों का पूजन अनुष्ठान आरंभ हो गया था। आज सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आज तथा कल दो दिन घरों में कन्या पूजन के आयोजन होंगे।

आज और कल घर-घर होगा कन्या पूजन-कल नवमी को होगा नवरात्रि का समापन

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की सप्तमी को माता रानी के सातवें स्वरूप देवी कालरात्रि की भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। सुबह से ही शहर के सभी देवी मंदिरों में मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। लोगों ने घरों में

विधिवत मातारानी की स्तुति की। मंदिरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। वहीं सप्तमी तिथि को कई जगह लोगों ने कन्या भोज कराया गया। यह दौर आज आष्टमी व कल नवमी को भी जारी रहेगा।

नौ दिन व्रत रखने वाले लोग नवमी को ही कन्या भोज कर अनुष्ठान का समापन करेंगे। आज सुबह से महा अष्टमी पर हरसिध्दि, गढ़‌कालिका, चामुण्डा माता, नवदुर्गा माता, संतोषी माता, नगरकोट महारानी, भुखी माता, बिजासन माता सहित सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। कल भी नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का ताता लगेगा। आज तथा कल जगह-जगह और घरों में कन्या पूजन के आयोजन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *