Dehradun News | मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने प्रेस क्लब हरिद्वार की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी और महासचिव श्री सूर्यकांत बेलवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने श्री दीपक मिश्रा व श्री देवेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, श्री कुलभूषण शर्मा व श्री जोगेंद्र सिंह मावी को सचिव, महताब आलम को सांस्कृतिक समारोह सचिव, श्री तनवीर अली प्रचार को सचिव और श्री काशीराम सैनी को कोषाध्यक्ष पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।
DM श्री मयूर दीक्षित ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें श्री संजीव शर्मा, डॉ. शिवा अग्रवाल, श्री कुमार दुष्यंत, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, श्रीमती कुमकुम शर्मा, श्रीमती सुदेश आर्य, श्री बालकृष्ण शास्त्री, श्री केके पालीवाल, श्री अमित कुमार शर्मा, श्री ललितेंद्र नाथ, श्री रोहित सिखौला, श्री विकास चौहान, श्री नरेश दीवान शैली,आफताब खान, श्री शिव प्रकाश शिव शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रेस प्रतिनिधि जमीन से जुड़े हुए है तथा उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी महत्वपूर्ण है। उनके माध्यम से आमजनमानस की समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन – प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि आम नागरिक का जीवन खुशहाल हो। इसके लिए यह जरूरी है कि प्रेस एवं शासन – प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि तत्काल दुनिया भर में खबर पहुंच जाती है। इसके लिए खबर की सत्यता को परखना भी आवश्यक है, जिसमें उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कुंभ 2027 को सभी के सहयोग से दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर SSP श्री नवनीत सिंह भुल्लर, श्री शिव शंकर जायसवाल, श्री कौशल सिखौला, श्री सुनील दत्त पांडे, श्री आदेश त्यागी, श्री श्रवण झा, श्री दीपक नौटियाल, श्री राहुल वर्मा, श्री गुलशन नैय्यर, श्री संजय आर्य, श्री प्रदीप गर्ग, श्री दीपक मिश्रा, श्री मुदित अग्रवाल, श्री प्रदीप जोशी, श्री नरेश गुप्ता, डॉ.मनोज कुमार सोही, श्री लव कुमार शर्मा सहित सभी प्रेस प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
