Haridwar news | आज जनपद में चलाए गए महा मेगा स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सभी लोगों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ बनाने के लिए आज चलाए गए स्वच्छता अभियान में गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं ,स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं जनपद वासियों ने बढ़ चढ़कर कर भागिदारी कि है , इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि यह अभियान एक दिन का न हो एवं समय समय पर ऐसे स्वच्छता अभियान चलायें जाते रहे जिससे कि तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाया जा सके तथा हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा जब वह अपने गंतव्य को लौटे तों अपने साथ सुखद अनुभव लेकर जाएं।
