कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा, राहुल गांधी के समर्थन में लगाए नारे

विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा जातिगत  जनगणना कराये जाने हेतु केंद्र सरकार को विवश करने के लिए किये गये सफल प्रयासों हेतु शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी यमुना पार के संयुक्त तत्वावधान में पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर  पत्थर गिरजा से सुभाष चौक तक अपराह्न 2.30 बजे   धन्यवाद जुलूस निकाला गया । कांग्रेसी राहुल गांधी जिंदाबाद- कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

कांग्रेस नेताओं ने इस फैसले को जनता के दबाव का नतीजा बताया। उनका कहना था कि राहुल गांधी की लगातार मांग ने सरकार को यह फैसला लेने पर मजबूर किया। नेताओं ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कांग्रेस सहित विपक्षी दल लंबे समय से जातिगत जनगणना की मांग कर रहे थे। उनका मानना था कि सामाजिक योजनाओं और आरक्षण नीति के लिए जातिगत आंकड़े जरूरी हैं। विभिन्न राज्यों की जातिगत सर्वे रिपोर्ट्स ने इस मांग को और मजबूत किया।

इस दौरान शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई  सभा में कहा गया कि जाति जनगणना से हमें विभिन्न जातियों के आकड़ों और उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति की ठोस जानकारी मिल सकेगी। हाशमी ने कहा कि ये आकड़े ही विभिन्न समुदायों या जातियों के लोगों के सामाजिक व आर्थिक कल्याण के लिए शुरू किये जाने वाले सरकारी प्रयासों का आधार बनते हैं। उन्होंने   राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते उनके प्रयासों की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि जनगणना से हमें न केवल विभिन्न जातियों से जुड़े लोगों की संख्या के बारे में पता चल सकेगा बल्कि इससे जुड़े लोगों के सामाजिक व आर्थिक विकास को समझने व मापने में भी मदद के अलावा ओबीसी ( अन्य पिछड़ा वर्ग ) को खासा फायदा मिलेगा। सामाजिक न्याय को नयी उढ़ान हासिल होगी। वक्ताओं ने इसे कांग्रेस सहित संपूर्ण इडिया एलायंस की बड़ी जीत बताया।

जुलूस में जिलाध्यक्ष अशोक सिंह पटेल, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी , सुशील तिवारी,  तस्लीमउद्दीन,           लोकेंद्र सिंह, परवेज़ सिद्दीकी, सुष्मिता यादव, नयन कुशवाहा, विवेकानन्द पाठक, अरशद अली, विनय दुबे , राकेश श्रीवास्तव, अनूप त्रिपाठी,  मो.नसीम, विनय पांडेय , अफरोज अहमद, संतोष मिश्रा, अंजुम नाज़, प्रदीप द्विवेदी,        मुख्तार अहमद,मानस शुक्ला , महफूज़ अहमद, मो.अकमल , जाहिद नेता, कमाल अली, विशा�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *