Dehradun News | आज ICAR-IVRI, मुक्तेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर वैज्ञानिक अनुसंधान को किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण समुदायों तक पहुँचाने, विज्ञान आधारित पशुधन विकास, ग्रामीण आत्मनिर्भरता, ‘वन हेल्थ’ अवधारणा, स्वदेशी पशु नस्लों के संरक्षण तथा AI एवं डिजिटल तकनीकों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक पशु स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने पर अपने विचार साझा किए।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि IVRI, मुक्तेश्वर अपनी वैज्ञानिक उत्कृष्टता के माध्यम से विकसित उत्तराखण्ड और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
