
ब्राह्मण जागृति संस्था भेल का वार्षिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

हरिद्वार। सामुदायिक केंद्र भेल में ब्राह्मण जागृति संस्था का वार्षिक परिवार मिलन समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पंडित शिव कुमार शर्मा ने की। समारोह में सैकड़ों सदस्य अपने परिवारों सहित उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद जी महाराज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समाज को एकता, संस्कार और शिक्षा का संदेश दिया। उनके आशीर्वचनों ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। कार्यक्रम का कुशल संचालन पंडित शिवनाथ तिवारी ने किया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का निर्देशन श्रीमती वंदना भारद्वाज, श्रीमती सोनिया शर्मा और श्रीमती मनु चौबे द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मेधावी छात्रों के सम्मान ने बांधा समा
समारोह में समाज के बच्चों और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। सुंदर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उपस्थित लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर समाज के होनहार और मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने पर सम्मानित भी किया गया। बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है और युवा पीढ़ी को संस्कारों के साथ आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को टारगेट किया जा रहा है। सरकारों द्वारा नए नए कानून थोपे जा रहे हैं जिनके बारे में नई युवा पीढी को जागरूक करना होगा। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने भी युवाओं को सामाजिक एकता बनाए रखने और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

नई कार्यकारिणी की घोषणा, समाज उत्थान पर रहेगा विशेष जोर
समारोह के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से चयनित पदाधिकारियों को अगले दो वर्षों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में पंडित शिवकुमार शर्मा को अध्यक्ष, पंडित संजय शर्मा को सचिव, पंडित मुकेश शर्मा को उपाध्यक्ष, पंडित गोपाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, पंडित कपिल शर्मा को आय-व्यय निरीक्षक तथा पंडित अंकित शर्मा एवं पंडित विवेक शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पंडित विवेक कौशिक, पंडित मनोज शर्मा, पंडित रमेश पांडे और पंडित उज्जवल मणि त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण किया।
नवनियुक्त सचिव पंडित संजय शर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में समाज के उत्थान, बच्चों की शिक्षा, संगठन की मजबूती तथा सदस्यों के बीच प्रेम और सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सचिव सुशील त्रिपाठी, राधेश्याम शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, मनोज गौतम, आरके कौशिक, उपेंद्र शर्मा, रमेश पाठक, शंभू प्रसाद पंत, सुजीत शुक्ला, इंद्रपाल शर्मा, शिव शंकर पांडे, राजीव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रभाकर बहुखंडी, भुवनेश शर्मा, अमित भारद्वाज, उमेश पाठक, अजय तिवारी, राकेश शर्मा, शिवानंद ओझा, पदम प्रकाश शर्मा, दीपक भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

