प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है प्रेस-आनंद वर्द्धन
कुंभ मेले को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराएंगे मुख्य सचिव-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार, 2 अप्रैल। प्रेस क्लब हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाला एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रेस कलब सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, नवनिर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, पूर्व महामंत्री दीपक मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पूरी महाराज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, सचिव कुलभूषण शर्मा, जोगेंद्र सिंह, सांस्कृतिक समारोह सचिव महताब आलम, प्रचार सचिव तनवीर अली, कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी को शपथ दिलाई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यकारणी सदस्यों संजीव शर्मा, डा.शिवा अग्रवाल, कुमार दुष्यंत, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, बालकृष्ण शास्त्री, के.क.े पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, ललितेंद्र नाथ, रोहित सिखौला, विकास चौहान, नरेश दीवान शैली, आफताब खान, शिवप्रकाश शिव को शपथ ग्रहण करायी।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रेस क्लब अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। सभी पदाधिकारी कुशलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज हित में कार्य करें तथा आने वाली पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त करें। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रेस प्रतिनिधि ग्राउंड जीरो पर कार्य करते हैं। प्रत्रकारों द्वारा उपलब्ध कराई जान वाली जानकारी महत्वपूर्ण होती है। जिसके माध्यम से आम जनमानस की समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा शासन प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि आम नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है। इसके लिए जरूरी है कि प्रेस एवं शासन प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि तत्काल दुनिया भर में खबर पहुंच जाती है। इसलिए खबरों की सत्यता जरूरी है। इसलिए जांच परखकर ही खबरों का प्रसारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष दिव्य भव्य स्वरूप में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में पत्रकारों की महत्वूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि अनुभवी अधिकारी मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन के नेतृत्व में कुंभ मेला 2027 भव्य व दिव्य रूप से संपन्न होगा। नवनिर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार जन सरोकारों में मुख्य भूमिका निभाते हैं। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन कुंभ मेले को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराएंगे। कुंभ मेले के आयोजन में पत्रकार शासन और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार आशीष मिश्रा ने मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की जीवनी ओर उनके अनुकरणीय योगदान पर प्रकाश डाला।
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने प्रेस क्लब के चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग, लव शर्मा और मनोज सोही को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला, दीपक नौटियाल, रामचंद्र कन्नौजिया, आदेश त्यागी, गुलशन नैय्यर, सुनील दत्त पांडेय, बालकृष्ण शास्त्री, रोहित सिखौला, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, रामेश्वर गौड़, कुमार दुष्यंत, मयूर सैनी, राहुल वर्मा, राजकुमार, नरेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर शिव शंकर जायसवाल, कौशल सिखौला, सुनील दत्त पांडे, आदेश त्यागी, श्रवण झा, दीपक नौटियाल, राहुल वर्मा, गुलशन नैय्यर, संजय आर्य, प्रदीप गर्ग, दीपक मिश्रा, मुदित अग्रवाल, प्रदीप जोशी, नरेश गुप्ता, डा.मनोज कुमार सोही, लव कुमार शर्मा, अहसान अंसारी, शैलेंद्र ठाकुर, राव रियासत पुंडीर, शाहनवाज आदि पत्रकारों के साथ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, डा.विशाल गर्ग, संजय चोपड़ा, सपना शर्मा, ब्रजेश यादव, पंकज वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथी मौजूद रहे।
